पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां सम्मानित


पौड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल विकास परियोजना कार्यालय थलीसैंण में पोषण माह का समापन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां कुपोषण दूर करने और बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में छह महिलाओं को पोषण किट, 10 किशोरियों को किशोरी पोषण किट और पांच लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। बालिकाओं को नेम प्लेट भी प्रदान की गई। पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!