विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक


पौड़ी। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कल्जीखाल ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अगरोडा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की काउंसलर रेखा रावत ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, अच्छी आदतों और तनाव प्रबंधन की जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने, सही मित्रों का चुनाव करने और पढ़ाई, योग व खेलकूद में रुचि लेने के लिए प्रेरित किया। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मेघना असवाल ने बताया कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विद्यालयों, चिकित्सा इकाइयों और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मान सिंह कोहली सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!