विदेशों में रोजगार के अवसरों की दी जानकारी

टिहरी। जिला सेवायोजन कार्यालय टिहरी एवं कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को क्रीड़ा भवन नई टिहरी में ओवरसीज प्लेसमेंट वर्कशॉप आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण और जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। युवाओं को मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना तथा जर्मनी और जापान में नर्सिंग क्षेत्र के रोजगार अवसरों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने शैक्षिक योग्यता, कौशल, भाषा ज्ञान, प्रशिक्षण एवं विदेश रोजगार प्रक्रिया के बारे में बताया। कार्यशाला में 200 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। जापान में कार्यरत युवाओं के अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया।
