औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं, उद्यमियों की आवश्यकताओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने ढालवाला औद्योगिक क्षेत्र में सीमेंट गोदाम 30 अक्टूबर तक हटाने तथा हिल्ट्रॉन को आवंटित भूमि का सीमांकन कर सिडकुल को हस्तांतरण की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। प्रतापनगर में सोलर प्लांटों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति और सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक कटौती नहीं करने को कहा। लिंगवांडा में सड़क निर्माण से भूस्खलन के खतरे पर एसडीएम को निरीक्षण रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के लिए 26.59 लाख रुपये की उपादान सहायता के प्रकरण भी प्रस्तुत किए गए।
