वानिकी के विद्यार्थियों का हर्षिल शैक्षणिक भ्रमण शुरू


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के वानिकी विभाग के एमएससी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का हर्षिल के लिए शैक्षणिक भ्रमण शुरू हुआ। विभाग के प्राध्यापक डॉ. एलएस कंडारी के निर्देशन में आयोजित यह भ्रमण 13 अक्टूबर तक चलेगा।
भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को वन पारिस्थितिकी, जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण और हिमालयी वन क्षेत्रों की प्राकृतिक विशेषताओं का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है। इस दौरान विद्यार्थी नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, नेलांग घाटी और गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण करेंगे। क्षेत्रीय अध्ययन के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ने तथा वन प्रबंधन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की बेहतर समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!