अभिभावक शिक्षक संघ का गठन, सुशीला देवी बनीं अध्यक्ष

टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। महाविद्यालय खाड़ी में प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में अभिभावक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सुशीला देवी को अध्यक्ष और रोशनी देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। सुशीला देवी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
बैठक में अभिभावकों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने विद्यार्थियों की उपस्थिति, अनुशासन, शैक्षणिक प्रगति और महाविद्यालय में सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशीला देवी ने अभिभावकों और महाविद्यालय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा विद्यार्थियों के हित में कार्य करने का आश्वासन दिया। प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अभिभावक और शिक्षक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं। संघ के गठन से विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को गति मिलेगी।
