उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना ऐतिहासिक उपलब्धि: डॉ. धन सिंह


दिल्ली/देहरादून। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल अक्षरों का ज्ञान नहीं, बल्कि व्यक्ति को सोचने-समझने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सशक्त बनाने का माध्यम है।
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जयंत चौधरी ने भी उत्तराखंड की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद ‘उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ को जनआंदोलन बनाकर राज्य ने यह मुकाम हासिल किया। डॉ. रावत ने कहा कि शिक्षकों, स्वयंसेवकों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से यह सफलता मिली है। अब राज्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और आजीवन सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!