पुलिस ने नाबालिग नोएडा से किया सकुशल बरामद


पौड़ी। सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के बाद लापता नाबालिग बालिका को पौड़ी पुलिस ने नोएडा से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी सुशील यादव (25) निवासी सीतापुर, उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार बालिका एक सितंबर को विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच नियमित पुलिस को सौंपी गई। एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर पुलिस और सीआईयू टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और तकनीकी संसाधनों की मदद से जांच की। जांच में सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी से संपर्क होने की जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार आरोपी बालिका को बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!