38 वर्ष की सेवा के बाद होमगार्ड दौलत राम सेवानिवृत्त
गोपेश्वर। कोतवाली गोपेश्वर में 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड दौलत राम को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। गोपेश्वर गांव निवासी दौलत राम ने पुलिस विभाग के साथ 38 वर्षों तक निष्ठा और समर्पण से सेवाएं दीं। इस अवसर पर डीआईजी धीरेंद्र गुंज्याल और एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने उन्हें माला पहनाकर शॉल एवं उपहार भेंट किए। अधिकारियों ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए अच्छे स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की। विदाई समारोह में सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए और भावुक माहौल में उन्हें विदाई दी।
