उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी

पौड़ी। जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार में एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से पहुंचे उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सुविधाओं, बाजार व्यवस्था और आधुनिक तकनीक की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि एमएसएमई विकास कार्यालय के निदेशक डॉ. एसके नेवार ने उद्यमियों से योजनाओं का लाभ उठाकर अपने कारोबार को मजबूत करने और तकनीक व नवाचार अपनाने का आह्वान किया। विशेषज्ञों ने ओडीआर योजना, ऋण गारंटी सुविधा, टीआरईडीएस, एसआरआई फंड, पैकेजिंग, गुणवत्ता मानक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर जानकारी दी। उद्यमियों के सवालों का विशेषज्ञों ने समाधान भी किया।
