टिहरी में परिषदीय परीक्षा के लिए 136 केंद्र निर्धारित


टिहरी। परिषदीय परीक्षा 2027 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जनपद में परीक्षा के लिए 136 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 135 मिश्रित और एक एकल केंद्र है।
जिले के 331 विद्यालयों के 13,633 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले वर्ष यह संख्या 14,176 थी। अपर जिलाधिकारी ने आपदा में क्षतिग्रस्त और जर्जर विद्यालयों को परीक्षा केंद्र न बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों की स्थिति का आकलन कर आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य सुनिश्चित करने को कहा, ताकि परीक्षार्थियों की सुरक्षा और परीक्षा का सुचारु संचालन हो सके। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बड़वाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!