देहरादून से लापता नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

चमोली। थराली क्षेत्र से लापता नाबालिग बालिका को चमोली पुलिस ने 23 अक्टूबर को देहरादून से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बालिका के पिता ने 7 अक्टूबर को पुलिस को तहरीर दी थी कि उनकी पुत्री 1 अक्टूबर को कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एसओजी की मदद से मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन का विश्लेषण कर बालिका को खोज निकाला। कार्रवाई में कांस्टेबल आशुतोष तिवारी, कांस्टेबल रजत और महिला होमगार्ड शिवानी जोशी शामिल रहे।
