टिहरी एसएसपी ने पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया


टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने शुक्रवार को पुलिस लाइन चंबा में परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के अनुशासन, टर्नआउट और शारीरिक दक्षता का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप अनुशासन और कार्यकुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस लाइन में साफ-सफाई और व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखने पर जोर दिया।
इस दौरान प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट कांस्टेबलों की अर्धवार्षिक बाह्य परीक्षा भी आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी चंद्रमोहन सिंह की देखरेख में प्रशिक्षुओं ने शस्त्राभ्यास और एस्कॉर्ट ड्रिल का अनुशासित प्रदर्शन किया। परीक्षा के दौरान उनकी बाह्य गतिविधियों और व्यावसायिक दक्षता का मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी चंद्रमोहन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार, बाह्य कक्ष के प्रशिक्षक और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!