356 ग्राम चरस के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

टिहरी। त्योहारी सीजन के मद्देनजर नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना छाम पुलिस ने 356 ग्राम चरस के साथ नेपाली मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को स्यांसु मोड़ के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान नार सिंह महरा (43), निवासी दार्चुला, नेपाल के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस चरस की आपूर्ति के स्रोत और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनवीर सिंह चौहान, अपर उपनिरीक्षक जुगल किशोर भट्ट, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह बिष्ट और महिला कांस्टेबल कल्पना शामिल रहीं।
