स्व. गुलाब सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

विकासनगर। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से ऐतिहासिक तिलक भवन में उत्तर प्रदेश के समय चकराता से विधायक रहे स्वर्गीय गुलाब सिंह की 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय गुलाब सिंह ने क्षेत्र की आवाज मजबूती से उठाई और चकराता, विकासनगर, सहसपुर सहित देहरादून जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत सिंह ने उन्हें विकास की सोच रखने वाला नेता और किसानों का मसीहा बताया। इस दौरान अभिनय ठाकुर, दर्शन चौहान, कांति राम नौटियाल, रवि प्रकाश, भारत कालरा आदि मौजूद रहे।
