पीएम राहत योजना को लेकर जागरूकता अभियान


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एआरटीओ नरेश झा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने चिकित्सकों को योजना के प्रावधानों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।
आईआरएडी के नरेश मिश्रा ने योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा की। बताया गया कि योजना के अंतर्गत पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके अलावा आपातकालीन सहायता के लिए 112, सभी सड़कों पर योजना का कवरेज और जिला स्तरीय शिकायत निवारण व्यवस्था की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने चिकित्सकों से योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दुर्घटना पीड़ितों तक पहुंचाने को कहा। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय और जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सूचना संबंधी फ्लेक्स लगाए गए हैं। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर उपचार और योजना का लाभ उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!