स्कूटी चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

कोटद्वार। स्कूटी चोरी की शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर कोटद्वार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटी बरामद कर ली। 28 सितंबर को गजपाल सिंह चौहान निवासी नजीबाबाद रोड ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 सितंबर की रात घर के बाहर खड़ी स्कूटी संख्या यूके-12-डी-3233 चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान अभिषेक (20) निवासी कौड़िया, कोटद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने संभावित स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। ठम्स् रोड पर चेकिंग के दौरान अभिषेक को स्कूटी समेत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का स्थायी पता मेघपुर, बिजनौर बताया गया है।
