स्काउट-गाइड शिविर में विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण
श्रीनगर गढ़वाल। रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास में रविवार को स्काउट-गाइड के चतुर्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयोजक आयुक्त एवं प्रशिक्षक वैभव गॉड तथा स्काउट मास्टर विकास बाबू ने छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। शिविर में विद्यार्थियों को प्रवेशिका, कोमल पद, दो पद और गुरु पद सहित चारों श्रेणियों की जानकारी दी गई। पहले दिन मार्चिंग ड्रिल, ताली बजाने के विभिन्न तरीके, टेंट लगाने और प्राथमिक चिकित्सा का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता और सेवा भावना विकसित करना है।
