सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल में 91 अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया हिस्सा


चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में विभिन्न विभागों के 77 पुरुष और 14 महिला अधिकारियों-कर्मचारियों समेत कुल 91 प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा लिया। एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कैरम, शतरंज, हॉकी, क्रिकेट, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, योग और फुटबॉल में खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की सूची राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए भेजी जाएगी। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 7 और 8 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से आयोजित होंगे। इस अवसर पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!