सिविल सर्विसेज के लिए टिहरी में चयन ट्रायल सम्पन्न


टिहरी। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए उत्तराखंड की टीमों के गठन हेतु टिहरी में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। 30 सितंबर को मुनिकीरेती के श्रीपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम और जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर में लॉन टेनिस, वेटलिफ्टिंग, वॉलीबाल, बास्केटबाल, तैराकी, कुश्ती, कैरम, चेस, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों के ट्रायल हुए। 3 अक्टूबर को एथलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, योग, क्रिकेट व फुटबाल समेत अन्य खेलों में चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी 7 और 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!