स्कूल में रोटरी ने किया इंटरैक्ट क्लब का गठन


श्रीनगर गढ़वाल। रोटरी क्लब श्रीनगर गढ़वाल ने शेमफोर्ड फ्यूचरस्टिक स्कूल, बेलकंडी में इंटरैक्ट क्लब का गठन किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व की भावना विकसित करना है। क्लब रोटरी के मार्गदर्शन में विद्यालय एवं समाजहित से जुड़ी विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित करेगा। मायन रावत अध्यक्ष, समृद्धि खुगशाल उपाध्यक्ष, दीपिका भंडारी सचिव, साध्वी शाह संयुक्त सचिव और सक्षम भंडारी कोषाध्यक्ष बनाए गए। हर्षित, आशीष मैसी, आर्यन डोभाल, डिंपल गुसाईं और शिवम पंवार निदेशक नियुक्त हुए। कार्यक्रम में रोटरी अध्यक्ष अनिल ढौंढियाल, सचिव डॉ. हरीश भट्ट, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र भंडारी, रीजनल कोऑर्डिनेटर बृजेश भट्ट सहित विद्यालय की प्रधानाचार्य शशि नेगी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!