ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण


टिहरी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव और निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जो सुचारु रूप से संचालित पाए गए। सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था भी संतोषजनक मिली। निरीक्षण के दौरान उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने वेयरहाउस की व्यवस्थाओं और की गई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा से जयेंद्र पंवार, कांग्रेस से गब्बर सिंह व नवीन सेमवाल सहित निर्वाचन विभाग के जवाहर सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!