श्रीनगरवासियों को जल्द मिलेगा 24 घंटे शुद्ध पेयजल: डॉ. धन सिंह रावत


श्रीनगर। श्रीनगर में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 65 करोड़ 29 लाख रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत की गई है। कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि योजना को आगामी 50 वर्षों की संभावित आबादी की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि योजना से श्रीनगर के प्रत्येक परिवार को लाभ मिलेगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी इसका लाभ मिलेगा। डॉ. रावत ने बताया कि पूर्व में गंदे पानी की शिकायत पर जीवीके की नहर में छेद कर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई गई थी। नई योजना से भविष्य में पर्याप्त और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। योजना स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों और भाजपा पदाधिकारियों ने डॉ. रावत का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!