जखोली नेत्र शिविर में 26 लोगों की हुई जांच

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जखोली में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 26 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें 12 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल रहीं। जांच में 7 लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिनका देहरादून स्थित विवेकानंद नेत्रालय में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। 18 लोगों को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारूल गोयल के निर्देशन और विवेकानंद नेत्रालय के सहयोग से शिविर आयोजित हुआ। अगला शिविर 4 अक्टूबर को भाणाधार स्थित विवेकानंद विजन सेंटर और 7 अक्टूबर को ग्राम पंचायत मनसूना में आयोजित किया जाएगा।
