आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित


देहरादून। भाजपा महानगर धर्मपुर विधानसभा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में सेवा संकल्प अभियान के तहत “25 साल सेवा के आंगन का उत्सव” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने की।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। केंद्र सरकार की योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ स्वरोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को अभी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन्हें जानकारी देकर लाभ दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। विधायक विनोद चमोली ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कई आंगनबाड़ी केंद्रों को सुसज्जित किया गया है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी सहित पार्टी पदाधिकारी और आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!