खानपुर में बहुद्देशीय शिविर, 380 नागरिकों ने लिया लाभ

हरिद्वार। सेवा संकल्प अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत विकासखंड सभागार खानपुर में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आयोजित शिविर में 380 नागरिकों ने विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि 185 लोगों को विभिन्न प्रमाण-पत्र वितरित किए गए और 170 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। 25 विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने 21 लोगों की जांच की, आयुष विभाग ने 70 लोगों को दवाएं वितरित कीं तथा समाज कल्याण विभाग ने 8 पात्र लोगों को पेंशन योजनाओं का लाभ दिया।
