सीमावर्ती गांवों में पर्यटन विकास कार्यों का लिया जायजा


उत्तरकाशी। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने भटवाड़ी विकासखंड के सीमांत ग्राम जादुंग का भ्रमण कर वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत निर्माणाधीन होमस्टे परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए कार्यदायी संस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारियों को कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद भैरोंघाटी स्थित निर्माणाधीन स्नो लेपर्ड कंजर्वेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया।
रविवार को उन्होंने ग्राम नटीण पहुंचकर हेलिपैड का निरीक्षण किया। पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी को स्टार गेजिंग के लिए स्थल चिह्नित करने तथा युवाओं के लिए बर्ड वॉचिंग और एडवेंचर गतिविधियों के प्रशिक्षण आयोजित कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें पर्यटन विभाग की स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पारंपरिक पहाड़ी शैली में होमस्टे विकसित करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!