सीएमओ ने सीएचसी अगस्त्यमुनि का किया निरीक्षण


रुद्रप्रयाग। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जन औषधि केंद्र, प्रयोगशाला, ऑपरेशन थिएटर और टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती मरीजों और तीमारदारों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। बायोमेडिकल वेस्ट के निर्धारित मानकों के अनुसार निस्तारण और मरीजों को समय पर जांच व दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। टीकाकरण कक्ष की व्यवस्थाएं असंतोषजनक मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अक्षिता ममगाईं, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप रावत सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!