माई उत्तराखंड, माई प्राइड में आरुषि प्रथम


लंबगांव। डिजिटल युवा महोत्सव के तहत आयोजित ‘माई उत्तराखंड, माई प्राइड’ प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लंबगांव की छात्रा कुमारी आरुषि बर्तवाल ने टिहरी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी उपलब्धि पर जिलाधिकारी टिहरी निकिता खंडेलवाल ने उन्हें सम्मानित किया। आरुषि ने उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी सफलता पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला, प्रधानाचार्य शीशपाल कलूड़ा, युद्धवीर राणा, राजीव पंवार, अमन राणा सहित विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!