सीएमओ ने कल्जीखाल की चिकित्सा इकाइयों का किया औचक निरीक्षण

पौड़ी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना असवाल ने विकासखंड कल्जीखाल की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी घंडियाल, पीएचसी नगर, कल्जीखाल तथा उपकेंद्र मिरचोड़ा, डुंक, चिलौली, भेंटी और कांसखेत में भ्रमण पंजिका, उपस्थिति रजिस्टर, टीकाकरण रजिस्टर और स्टॉक बुक का निरीक्षण किया। सीएमओ ने एएनएम को एचपीवी टीकाकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने तथा भ्रांतियों के कारण टीकाकरण से वंचित लोगों की घर-घर काउंसलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी टीकाकृत बच्चों का यू-विन पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने और नियमित टीकाकरण से कोई बच्चा न छूटने के निर्देश दिए। साथ ही वैक्सीन के उचित रखरखाव और विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।
