टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वार्ड सदस्यों को दिया प्रशिक्षण

पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से नगर पालिका सभागार में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वार्ड सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. श्वेता नवानी ने सभासदों को टीबी की पहचान, बचाव, जांच और उपचार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी उपचार योग्य बीमारी है और समय पर जांच व नियमित उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। वार्ड सदस्यों को संभावित लक्षणों की पहचान कर मरीजों को जांच एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने और टीबी से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने की अपील की। इस दौरान डॉ. कल्याणी तिवारी, विवेक घिल्डियाल, नीरज भंडारी सहित सभासद मौजूद रहे।
