सात वर्षों से लापता व्यक्ति को परिजनों को सौंपा

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग पुलिस ने करीब सात वर्षों से लापता चल रहे गणेश प्रसाद पुत्र सतेश्वर प्रसाद, निवासी ग्राम बगजीवाला, को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। महिला ने अगस्त माह में पुलिस को बताया था कि उनके पति करीब सात वर्ष पूर्व रोजगार के सिलसिले में घर से निकले थे। शुरुआती वर्षों में वह फोन पर कुशलक्षेम बताते रहे, लेकिन घर लौटने से असमर्थता जताते रहे। बाद में संपर्क बंद होने पर महिला ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए गणेश प्रसाद की जानकारी जुटाई और उन्हें रुद्रप्रयाग लाया। उन्हें मां, पत्नी, मामा और साले के सुपुर्द किया गया। उनके सकुशल लौटने से परिजनों में राहत है।
