राष्ट्रीय लोक अदालत में 317 मामलों का निस्तारण


श्रीनगर गढ़वाल। बाह्य न्यायालय श्रीनगर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अलका की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में कुल 317 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें 301 फौजदारी वाद, तीन एनआई एक्ट, नौ अंतिम रिपोर्ट, एक डीबी एक्ट, दो बैंक रिकवरी और एक आईपीसी का मामला शामिल रहा। पीठ में अधिवक्ता नितेश भारती सदस्य रहे। लोक अदालत के दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्तागण, पीएलवी सदस्य और न्यायालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!