राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के तीनों वर्गों में देहरादून चैंपियन


टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। मुनि की रेती स्थित पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शरदकालीन विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्गों में देहरादून की टीम ने खिताब जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।
अंडर-14 के फाइनल में देहरादून ने रुद्रप्रयाग को 37-21 से हराया। अंडर-17 वर्ग में देहरादून ने नैनीताल को 39-20 से शिकस्त दी। वहीं, अंडर-19 के फाइनल में देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 20-12 से पराजित कर तीसरा खिताब भी अपने नाम किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक विजयपाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार और पूर्णानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजीत पाल रौथाण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!