राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े की बैठक में की चर्चा

पौड़ी। राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत रविवार को श्रीनगर विधानसभा के चौरीखाल शक्ति केंद्र में बैठक आयोजित की गई। इसमें कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के बूथ नौगांव सहित सात बूथों के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।
गणेश भट्ट ने कहा कि भाजपा प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य आंदोलन के शहीदों और आंदोलनकारियों को याद कर रही है। साथ ही राज्य निर्माण में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में चौरीखाल शक्ति केंद्र पर भी राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा में डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक-आध्यात्मिक क्षेत्रों में अनेक विकास कार्य हुए हैं। बूंखाल कालिका मंदिर का भव्य स्वरूप इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इन विकास कार्यों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में श्रीनगर सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने का लक्ष्य भी दोहराया। बैठक में विधानसभा विस्तारक शैलेंद्र चौहान, मंडल महामंत्री कमल रावत, बूथ अध्यक्ष उत्तम सिंह, मनीष, ताजवर, आशा देवी, गोपाल, आसाराम, आशा कंडारी, भूपेंद्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह रावत, प्रकाश सती और महावीर सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन सुरेंद्र सिंह रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!