पुलिस ने 70 नाली भूमि पर अवैध भांग की खेती कराई नष्ट


चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत चमोली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। एसओजी, चौकी देवाल, समाज कल्याण विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग की संयुक्त टीम ने रामपुर तोक देवाल क्षेत्र में करीब 70 नाली भूमि पर की जा रही अवैध भांग की खेती को चिन्हित कर नष्ट किया। टीम ने ग्रामीणों को अवैध खेती के दुष्परिणामों और कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। ग्रामीणों को संदिग्ध लिंक, फर्जी केवाईसी, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी से बचने तथा साइबर अपराध होने पर 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!