घोड़ा-खच्चर संचालकों और हॉकर्स की निरंतर निगरानी


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की म्यूल टास्क फोर्स लगातार निगरानी कर रही है। टीम द्वारा घोड़ा-खच्चर संचालकों के पहचान पत्र और लाइसेंस की जांच की जा रही है। संचालकों को निर्धारित रूट पर ही घोड़ा-खच्चर संचालित करने तथा यात्रा संबंधी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही हॉकर्स और घोड़ा-खच्चर संचालकों के व्यवहार को लेकर श्रद्धालुओं से फीडबैक भी लिया जा रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!