गलियों में खामोशी के बीच गांव की रखवाली करते हैं ग्राम प्रहरी अमर


चमोली। जिले के घिंघराण गांव में यात्रा सीजन के दौरान अधिकांश परिवार बद्रीनाथ धाम या अन्य क्षेत्रों में आजीविका के लिए चले जाते हैं। ऐसे में गांव के कई घर खाली रहते हैं। रात होते ही जब गांव की गलियां सुनसान हो जाती हैं, तब ग्राम प्रहरी अमर सिंह की जिम्मेदारी शुरू होती है। वह नियमित रूप से गांव में गश्त कर बंद घरों और आसपास के क्षेत्रों पर नजर रखते हैं। अमर सिंह अपनी ड्यूटी को नौकरी नहीं बल्कि गांव के प्रति जिम्मेदारी मानते हैं। उनका कहना है कि कोई काम छोटा-बड़ा नहीं होता, महत्वपूर्ण है उसे ईमानदारी से निभाना। वे गांव में रहकर स्वरोजगार और विकास में योगदान देना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!