खेल महाकुंभ में दिखी खेल प्रतिभाओं की चमक, खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत


उत्तरकाशी। खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 के तहत मनेरा खेल मैदान में सांसद चौम्पियनशिप ट्रॉफी के अंतिम दिन अंडर-14 एवं अंडर-19 वर्ग में वालीबॉल, पिट्टू, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विभिन्न स्पर्धाओं में घनसाली, प्रतापनगर, टिहरी, धनोल्टी और यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्रों की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने पांच दिनों तक ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली गंगोत्री विधानसभा को दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर से सांसद स्तर तक आयोजित प्रतियोगिताओं में 26,543 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया, जबकि 24,767 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!