पर्यूषण पर्व पर बाल दिवस में बच्चों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन


हरिद्वार। श्री एसएस जैन सभा हरिद्वार के तत्वावधान में पर्यूषण पर्व की आराधना श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। स्वाध्यायी बंधु सुरेंद्र जैन दिल्ली और वीर भूषण जैन पंजाब के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

पर्यूषण पर्व के छठे दिन बाल दिवस का आयोजन हुआ। भव्य धर्मसभा में सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में स्वाध्यायियों ने भगवान महावीर की वाणी को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया। वहीं बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सभा के महामंत्री दीपक जैन ने बताया कि पर्व को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में कनखल समाज के प्रधान विजय कुमार जैन, महिला मंडल अध्यक्षा अर्चना जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!