खाई में गिरी स्कूटी, घायल युवक अस्पताल पहुंचाया

रुद्रप्रयाग। रविवार को स्यालसू के समीप तिलवाड़ा से तूनेटा जा रही स्कूटी यूके-13-ए-5604 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में चालक 23 वर्षीय सचिन पुत्र मुरारी लाल, निवासी तिलवाड़ा, गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी जखोली अपर उप निरीक्षक सोमवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों और एसडीआरएफ के सहयोग से घायल को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस वाहन से उसे जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दी।
