प्रतिबंधित एनालॉग पनीर बनाने वाली इकाई पर छापा, 2 क्विंटल पनीर नष्ट


हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रुड़की ब्लॉक के नन्हेड़ा अनेतपुर स्थित पनीर निर्माण इकाई पर छापेमारी कर प्रतिबंधित एनालॉग पनीर का निर्माण पकड़ा। उपायुक्त गढ़वाल मंडल आरएस रावत के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में करीब 20 किलो पामोलीन ऑयल और 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद हुआ। पनीर निर्माता आजाद ने पूछताछ में पामोलीन ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर से पनीर बनाने की बात स्वीकार की। मौके पर करीब दो क्विंटल सेमी-प्रोसेस्ड पनीर और 20 किलो पामोलीन ऑयल नष्ट कराया गया, जबकि पाउडर जब्त कर लिया गया। इकाई को अग्रिम आदेश तक बंद कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!