मानसरत्न डॉ. श्रीनाथ मिश्र की हीरक जयंती पर विद्वत संगोष्ठी

वाराणसी। साकेतवासी मानसरत्न डॉ. श्रीनाथ मिश्र की हीरक जयंती के अवसर पर रवींद्रपुरी स्थित श्रीनाथ भक्ति संस्थान में काशी विद्वत परिषद न्यास के तत्वावधान में विद्वत संगोष्ठी आयोजित हुई। ब्रह्मचारी शंभूप्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि गुरु और गौमाता के प्रति सच्ची निष्ठा ही श्रीनाथ मिश्र को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रो. शैलेश तिवारी ने मानस जगत में उनके योगदान को अतुलनीय बताते हुए उनकी रचना ‘विजया टीका’ को महत्वपूर्ण बताया। प्रो. कमलाकांत त्रिपाठी ने उन्हें संस्कृत एवं मानस जगत का महान विद्वान बताया। अध्यक्ष परमेश्वर दत्त शुक्ल ने उनके विनम्र व्यक्तित्व को याद किया। इस दौरान उनके परिजनों का सम्मान भी किया गया।
