प्रशिक्षु अधिकारियों ने डीएम से की शिष्टाचार भेंट


पौड़ी। रघुनंदन सिंह तोलिया प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी नैनीताल में प्रशिक्षण ले रहे पांच प्रशिक्षु अधिकारियों ने सोमवार को विकास भवन पौड़ी में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी से शिष्टाचार भेंट की। डीएम ने प्रशिक्षु अधिकारियों का परिचय प्राप्त कर प्रशिक्षण एवं भावी प्रशासनिक दायित्वों की जानकारी ली और सफल जनोन्मुखी सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। सीडीओ ने विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े अनुभव साझा किए। प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिले में संचालित विकास एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान सुशासन, जनोन्मुखी प्रशासन और योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। प्रशिक्षणार्थियों में अंजली चंद, प्रभाकर सिंह परमार, आस्था अग्रवाल, प्रद्युम्न चौहान और अजय डबास शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!