गंगा संरक्षण समिति की बैठक में डीएम ने परियोजनाओं की समीक्षा की

रुद्रप्रयाग। जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक हुई। बैठक में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की प्रगति की समीक्षा की गई। गौरीकुंड, सीतापुर, तिलवाड़ा और सोनप्रयाग में संचालित परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। बताया गया कि 200 केएलडी एसटीपी गौरीकुंड अप्रैल 2026 से संचालित है। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए गुणवत्ता के साथ परियोजनाएं समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित निगरानी और अनावश्यक देरी रोकने पर जोर दिया। बैठक में केदारनाथ धाम के 600 केएलडी एसटीपी के हस्तांतरण एवं प्रबंधन की स्थिति की भी समीक्षा हुई।
