हरिद्वार। श्री यज्ञेशवर धाम के पीठाधीश्वर स्वामी अतुमयोगी देवजी महाराज से भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाऊंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देवजी महाराज के साथ किसानों से जुड़ी समस्याओं और उनके हितों से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

श्री यज्ञेशवर धाम के पीठाधीश्वर स्वामी अतुमयोगी देवजी महाराज ने कहा कि नई पीढ़ी कृषि से दूर होती जा रही है। किसानों का पेशा लगातार घटता जा रहा है यदि यही हाल रहा तो इस तेजी से बढ़ती दुनिया में अनाज का संकट पैदा हो जायेगा। जिसके लिए आधुनिक भारत में आज की युवा पीढ़ी को कृषि की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए और कृषि के क्षेत्र में देश के विकास के लिए आगे आना चाहिए।

वही, श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के अध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी ने कहा कि विदेशी में भी कृषि और कृषकों की बहुत अच्छी खासी डिमांड रहती है। जहां भारत के लोग बड़ी मात्रा में कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड आदि जगहों पर जाकर वहां कोई भी काम मिल जाए वो करते है। लेकिन अपनी धरती पर कृषि का काम करते हुए शर्म महसूस करते है। जबकि हमारा भारत एक कृषि प्रधान देश है। जिसकी पूरी दुनिया में एक अलग पहचान है। इसलिए सभी भारत वासियों को सन 70 के दशक के नारे जय जवान जय किसान को सार्थक करना होगा। और हमारे कृषक भाइयों को पूरा सम्मान देना होगा ताकि वह गर्व से सर उठाकर कहे कि हम किसान है।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाऊंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा ने कहा कि भारत में कुछ समय से किसान संगठनों के आंदोलन और सोशल मीडिया पर किसानों को चल रही विडियो से भी प्रेरित होकर आज का युवा किसानों से जुड़ रहा है। और उनके दर्द को समझ रहा है। साथ ही हमारे संगठनों में भी बढ़ चढ़कर कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर रहा है। हम भी देश से लेकर विदेशों तक अपने संगठन का विस्तार कर रहे हैं और कृषि संबंधित समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहे है। इसलिए बहुत से यूवाओं को हमारे संगठन में जिम्मेदारियां दी जा रही है। जोकि आधुनिक भारत के लिए आधुनिक पद्धति द्वारा देश का भविष्य तय करेगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान, जिला अध्यक्ष अक्षय चौधरी, राष्ट्रीय सलाहकार, प्रियव्रत, धर्मेंद्र भट्ट, नासिर गौड़, गंगा सिंह, खीम सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!