ऑपरेशन प्रहार में महिला ड्रग माफिया गिरफ्तार


उत्तरकाशी। ऑपरेशन प्रहार एवं ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुरोला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित महिला आरोपी मैराज को सहसपुर, देहरादून से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मई 2026 में डामटा बैरियर पर स्मैक तस्करी के मामले में दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद विवेचना में मैराज की संलिप्तता सामने आई थी। पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष दीपक कठैत के नेतृत्व में टीम ने धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए रविवार को खुशहालपुर चौक से उसे गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस गिरोह की पूरी श्रृंखला तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!