पिकअप दुर्घटनाग्रस्त पुलिस ने चालक को बचाया

टिहरी। नागराजाधार में गुरुवार सुबह पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिर गया। सूचना पर पहुंची थाना छाम पुलिस ने वाहन में फंसे चालक कमल (37) निवासी पीलीभीत, उत्तर प्रदेश को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन देहरादून से उत्तरकाशी जा रहा था और उसमें ऑनलाइन डिलीवरी का सामान था। चालक ने पुलिस को बताया कि ब्रेक फेल होने से वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पुलिस की तत्परता से चालक को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।
