फरार और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा


टिहरी। टिहरी गढ़वाल में फरार और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी श्वेता चौबे ने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों और सीआईयू टीम के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने अधिकारियों को आरोपियों के संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटाकर गिरफ्तारी के प्रयास तेज करने को कहा। साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा और कार्रवाई की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को आपसी समन्वय से नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!