प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर कार्रवाई, 81 चालान काटे

टिहरी। टिहरी गढ़वाल में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने अभियान चलाकर 81 चालान काटे। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दुकानों की जांच की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई।
पुलिस ने दुकानदारों को प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी। टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री करते पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकानदारों से नियमों का पालन करने की अपील की गई।
